प्रदेश की जनजातियों में छिपी विविध प्रकार की कला और संस्कृति

मध्य प्रदेश राज्य
  • फ़ैशन शिक्षा के साथ खेल, संस्कृति और साहित्य को भी दें प्रोत्साहन : पटेल
  • राज्यपाल पटेल राष्ट्रीय फ़ैशन प्रोद्योगिकी संस्थान के कन्वर्ज 2022 महोत्सव में हुए शामिल

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सम्पूर्ण विश्व में कला, हस्तशिल्प, हथकरघा के क्षेत्र में एक विशेष पहचान रखता है। मध्यप्रदेश में 45 से अधिक जनजातियाँ हैं, जिनमें विविध प्रकार की कला और संस्कृति छिपी हुई है। राज्यपाल पटेल आज राष्ट्रीय फ़ैशन प्रोद्योगिकी संस्थान (निफ़्ट) द्वारा तात्या टोपे नगर में कन्वर्ज 2022 महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल पटेल ने निफ्ट के शिक्षक और छात्रों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे इस विविधता का लाभ उठा कर इसका समावेश अपने डिजाइन और उत्पाद में करें। इससे न केवल भारत की संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा अपितु भोपाल की ऐतिहासिक कला एवं प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण धरा पर इन जनजतियों को सांस्कृतिक और आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि निफ़्ट की गणना विश्व के सर्वोच्च फ़ैशन शिक्षा संस्थानों में होती है और इस क्षेत्र में बढ़ती हुई आवश्यकता से निफ़्ट भोपाल देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 18 परिसरों में से एक है। उन्होंने कहा कि फ़ैशन शिक्षा के साथ इस महोत्सव से निफ़्ट द्वारा खेल, संस्कृति और साहित्य को भी प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है।  पटेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ कबूतर और गुब्बारे उड़ा  कर किया। उन्होंने पोस्टल विभाग के विशेष आवरण का अनावरण किया।

      राज्यपाल पटेल ने कहा कि जिस समय केंद्र सरकार ने भारत से विलुप्त चीता प्रजाति को वापस लाने के लिए चीता परियोजना को रूप दिया, उसी समय निफ़्ट भोपाल ने चीता को इस महोत्सव का स्मृति-चिन्ह चुना। राज्यपाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से हाल ही में 8 अफ्रीकन चीतों के प्रदेश आगमन की सराहना की।

      निफ्ट भोपाल के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया और संयुक्त निदेशक अखिल सहाय ने आभार माना।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry