भोपाल
राज्य शासन द्वारा खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2022 के पाँचवें संस्करण के लिये आने वाले अतिथि, वरिष्ठ ऑफिशियल्स, सी.डी.एम. खिलाड़ी तथा सपोर्ट स्टॉफ की व्यवस्थाओं के लिये गठित कार्यकारी समिति की उप समिति का गठन किया गया है। उप समिति में प्रमुख सचिव खेल और युवा कल्याण, परिवहन, पर्यटन और संचालक खेल और युवा कल्याण को सदस्य मनोनीत किया गया है।
गठित उप समिति खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में शिरकत करने वाले अतिथियों, वरिष्ठ ऑफिशियल्स, खिलाड़ी तथा सपोर्ट स्टॉफ को उनकी श्रेणी के अनुसार भोजन, आवास और परिवहन के लिये एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया में प्राप्त टेण्डर दर की नियमानुसार स्वीकृति का कार्य करेगी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

