बैढ़न
अवैध खनिजों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज अधिकारी ए.के. राय को बड़ी कामयाबी मिली जब अवैध रेत परिवहन करते पुलिस चौकी बंधौरा क्षेत्र के ग्राम रेला से चार ट्रैक्टर को किया जप्त।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर अरुण कुमार परमार के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी ए. के. राय के कुशल मार्गदर्शन मे खनिजो के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण की मिल रही सूचना को संज्ञान में लेते हुए खनिज विभाग ने आज ग्राम पंचायत रेला में भ्रमण करते हुए अवैध रेत खनिज का परिवहन करते चार ट्रैक्टर को जप्त किया।
जिसमें दो स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर और दो महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर संलिप्त थे। जप्त किये हुए ट्रैक्टर बिना नंबर के अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे। खनिज रेत के सम्बंध में किसी प्रकार के वैध अभिवहन पास नही थें।
खनिज विभाग के इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि पुलिस चौकी बंधौरा क्षेत्र अंतर्गत बेधड़क बेरोकटोक पुलिस की नाक के नीचे से अवैध रेत खनिज का परिवहन जोरों पर चल रहा था।
चारो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं ट्रैक्टर मालिकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण के निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण तैयार किया जाकर प्रभावी दंडात्मक कार्यवाही हेतु कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
उपरोक्त कार्रवाई में : जिला खनिज अधिकारी ए.के. राय के नेतृत्व में सर्वेक्षक मुनेन्द्र सिंह एवं खनिज स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

