निवाड़ी
निवाड़ी के गढ़कुंडार में गढ़कुंडार महोत्सव में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिकायतें मिलने पर निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर व ओरक्षा तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। दोनों के ही खिलाफ उन्हें शिकायतें मिली थी। दोनों अफसरों को हटाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।
उल्लेखनीय है कि निवाड़ी के गढ़कुंडार में महोत्सव आज से शुरू हुआ है। इस महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गढ़कुंडार पहुंचे। गढ़कुंडार यूपी के बार्डर के काफी करीब है। सीएम शिवराज सिंह गढ़कुंडार हैलीकाप्टर से पहुंचे। लेकिन उन्हें हेलीपैड व महोत्सव स्थल पर कई अव्यवस्थाएं मिलीं। साथ ही लोगाें ने कलेक्टर तरुण भटनागर व ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को हटाने के आदेश दे दिए। बताया जाता कि निवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची की शिकायत पर सीएम ने कलेक्टर तरुण भटनागर व ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को हटाया। जमीनों के फर्जी पट्टे व आदिवासी जमीनों को हड़पने की शिकायत दोनों अफसरों की हुई थी पूर्व में भी ईओडब्ल्यू ग्वालियर कर चुकी है आईएएस तरुण भटनागर की जांच कर चुकी है और उन पर मामला भी चल रहा है।
यह भी बताया जा रहा है
बताया जा रहा है कि गढ़कुंडार में मोबाइल नेटवर्क आदि की समस्या है। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ गई टीम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नहीं कर पा रही थी और इंटरनेट मीडिया पर भी कार्यक्रम नहीं चल रहा था। नेटवर्क की व्यवस्था करना कलेक्टर सहित जिला प्रशासन का काम होता है। चूंकि यह क्षेत्र यूपी सीमा के पास है।ऐसे में यहां अधिक समस्या है। लेकिन प्रशासन व्यवस्था नहीं कर पाया। इस बात से मुख्यमंत्री नाराज हो गए। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी शिकायत कर दी। इसके बाद सीएम ने तुरंत दोनों अफसरों को हटाने के आदेश दे दिए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

