मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बुद्धिस्ट अल्पसंख्यक संविधानिक भिक्खु संघ ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बुद्धिस्ट अल्पसंख्यक संविधानिक भिक्खु संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भदन्त हर्षबोधी महास्थवीर के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा दिशाभूमि नागपुर में 26, 27 और 28 जनवरी को आयोजित तीन दिवसीय संघयान संकल्प परिषद में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों में श्री प्रशांत इलमकार, श्री संजय गजघाटे, श्री बालेश्वर चौरे और श्री बिंबिसार भी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry