राज्य स्तरीय युवा महोत्सव रायपुर में होगा, जोर शोर से हो रही तैयारियां

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
 राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2023 तक राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश के सभी संभागो से युवा कलाकार (महिला एवं पुरूष) प्रतिभागी भाग लेगें। युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागो के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि युवा महोत्सव में कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन खेल संचालनालय परिसर, डी.डी.यू. ऑडिटोरियम, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में पृथक-पृथक आयोजित की जाएगी। इस महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन एवं परिवहन आदि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी।

 

गौरतलब है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता 09 नवम्बर 2022 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रमों के सुचारू संचालन, निगरानी एवं समन्वय के लिए ’स्थानीय आयोजन समिति’ का गठन किया गया है। जिला रायपुर के कलेक्टर को स्थानीय आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रायपुर जिला के पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, वनमंडलाअधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को सदस्य बनाया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry