भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने दी धार प्रेस क्लब के सचिव को जान से मारने की धमकी के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज एवं केमिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश राज्य

धार
 धार प्रेस क्लब के सचिव सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार अशोक शास्त्री के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव यादव द्वारा गुंडागर्दी कर दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी के विरोध में आज सर्व ब्राह्मण समाज एवं केमिस्ट एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर कार्यालय पर एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार एवं नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि डॉक्टर शास्त्री 28 दिसंबर को स्थानी सर्किट हाउस पर प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी से सौजन्य भेंट कर लौट रहे थे

 तभी भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने ग्राम उटावद में नर्मदा परिक्रमा वासियों के सम्मान में पधारे संतो के कार्यक्रम को लेकर नकारात्मक टिप्पणी करते हुए डॉक्टर शास्त्री को धमकाया और उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी इस घटना से शहर के समस्त ब्राह्मण समाज एवं कई सामाजिक संस्थाओं केमिस्ट एसोसिएशन में भारी रोष देखा गया ।  सर्व ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से जानना चाहा है कि

 भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों के सम्मान समारोह में पधारे परम पूज्य संत उत्तम स्वामी जी एवं 20 से अधिक संत गण जो कि सनातन समाज के संरक्षक हैं उनका विरोध क्यों कर रहे हैं । क्या भाजपा के कार्यकाल में धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करना अपराध है । सर्व ब्राह्मण समाज एवं सामाजिक संगठनों ने जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव यादव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है अन्यथा सनातन समाज आगामी चुनाव में भाजपा के खिलाफ अपना मत देने को भी तत्पर रहेगा ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry