रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर ऑनलाइन संरक्षा सेमिनार

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन , विधुत परिचालन, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, यांत्रिक तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ बुधवार को आॅनलाइन संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां, कुहांसा मौसम में ट्रेन परिचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, ऑनराइट सिग्नल का आदान-प्रदान एवं ट्रेन पास करते समय गेटकीपर, स्टेशन स्टाफ, चालक एवं परिचालक द्वारा लिए जाने वाली सावधानियां, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा शीतकालीन सावधानियां एवं पेट्रोलिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में कार्य करते समय ली जाने वाली सावधानियां , ट्रेन में ब्रेक वाइंडिंग अथवा कम ब्रेक पावर न होने के लिए इंजन जोडने के बाद कैरिज एवं वैगन कर्मचारियों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां, हाल ही में हुई घटनाओं का विश्लेषण तथा आग की रोकथाम एवं अग्निशामक यंत्र का उपयोग। इस संरक्षा सेमिनार में डॉ डी. एन बिस्वाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर एवं श्री जे के पात्रा, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/ रायपुर तथा संरक्षा सलाहकार , सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 63 लोगों ने संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry