महाराजपुर विधायक की वृद्धजन सम्मान यात्रा 6 जनवरी से दूसरे चरण में शुरू होगी किसान संघर्ष पदयात्रा

फर्श से अर्श तक

छतरपुर

महाराजपुर क्षेत्र के युवा विधायक नीरज दीक्षित नए वर्ष से वृद्धजनों के सम्मान के लिए यात्रा का श्रीगणेश करेंगे। आगामी 6 जनवरी से यह सम्मान यात्रा महाराजपुर विधानसभा के लगभग 128 गांवों का भ्रमण करेगी और भ्रमण के दौरान इन गांवों के बुर्जुगों का सम्मान करते हुए उन्हें कंबलों का वितरण किया जाएगा। लगभग एक माह तक संचालित वृद्धजन सम्मान यात्रा का समापन 7 फरवरी 2023 को होगा। इस दौरान विधायक नीरज दीक्षित अपने क्षेत्र की जनता-जनार्दन के बीच गांधी चौपाल का आयोजन कर उनके हाल-चाल जानेंगे। साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी संचालित किया जाएगा। महाराजपुर अंचल की ग्राम पंचायत सिंदुरखी से आगामी 6 जनवरी को वृद्धजन सम्मान यात्रा का शुभारंभ होगा। इसी दिन सम्मान यात्रा ग्राम मदारी, इमलिया एवं लहार पहुंचेगी। विधायक नीरज दीक्षित ने बताया कि संपर्क अभियान के दूसरे चरण में किसान संघर्ष पदयात्रा शुरू की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry