जबर्दस्त जनसमर्थन के साथ जिंदल समूह की जनसुनवाई सफल

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायगढ़

जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित एकीकृत सीमेंट संयंत्र परियोजना के लिए कोसमपाली में गुरूवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने परियोजना का अभूतपूर्व समर्थन किया। हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने विश्वास जताया कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और यह प्रोजेक्ट रायगढ़ ही नहीं, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रायगढ़ तहसील के ग्राम कोसमपाली, बरमुडा, धनागर एवं सराईपाली में प्रस्तावित एकीकृत सीमेंट संयंत्र परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जनसुनवाई का आवेदन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में दिया गया था। प्रस्तावित परियोजना की जनसुनवाई के लिए मंडल द्वारा 29 दिसंबर 2022 की तारीख तय की गई थी। ग्राम कोसमपाली में सुबह 11 बजे से जनसुनवाई शुरू हुई। इसमें आसपास के सभी गांवों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सीईसीबी द्वारा जनसुनवाई के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के पालन का पूरा ध्यान रखा गया था। जनसुनवाई शुरू होने से पहले पूरे पांडाल और आसपास के क्षेत्र को सैनेटाइज किया गया। परिसर में प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग की गई। हाथों को सैनिटाइज करने के बाद मास्क के साथ ही लोगों ने पांडाल के अंदर प्रवेश किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी थी। अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े व क्षेत्रीय अधिकारी-छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल अंकुर साहू के पर्यवेक्षण में तय समय पर जनसुनवाई शुरू हुई। रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, कोतरा रोड थाना प्रभारी गिरधारी साव पुलिस के जवानों के साथ कानून-व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे। जनसुनवाई के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जिंदल समूह ने रायगढ़ के समग्र विकास में पूरा योगदान दिया है। कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कई विकास कार्य कराए हैं। इनमें ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों से लेकर अधोसंरचना विकास के कार्य तक शामिल हैं। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है और पूरा क्षेत्र इससे लाभान्वित हो रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry