श्री शिव महापुराण कथा के लिए हुआ महिला समिति का गठन, नीतू भोई बनी अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

महासेवा संघ एवं खमतराई वासी मिलकर दोना पत्तल फेक्टरी के सामने बम्हदाई पारा में 15 से 24 फरवरी तक श्री शिव महापुराण कथा व महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए महासेवा संघ ने महिला समिति का गठन किया है और इसकी जवाबदेही नीतू भोई को सौंपी है। व्यासपीठ पर पं. खिलेंद्र कुमार दुबे (काली मंदिर वाले) बैठेंगे जो रोजाना दोपहर को 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा करेंगे। वहीं सुबह 7 बजे से 12 तक रुद्राभिषेक होगा।

महासेवा संघ की अध्यक्ष नीतू भोई ने बताया कि उनकी टीम में वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू और श्रीमती रंजिता रवि राव को संरक्षक होंगी, वहीं श्रीमती ऊषा बाई मुनेश्वर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमती रमशिल्ला सिन्हा (खल्लारी माता महिला स्व सहायता समूह), श्रीमती कमला निषाद (ओजस्वनी महिला स्व सहायता समूह), श्रीमती संतोषी जायसवाल (श्री भवानी महिला स्व सहायता समूह), श्रीमती सुजाता सेन (स्वरागनी महिला स्व सहायता समूह), श्रीमती अंजली सुलीटो (श्रीश्री माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह), श्रीमती रीना साहू (माँ बम्लेश्वरी महिला स्व सहायता समूह), श्रीमती सरोज राजपूत (जय माँ लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह), श्रीमती प्रेमिन पटेल (जय माँ शाकम्भरी महिला स्व सहायता समूह), श्रीमती रेखा सिन्हा (जय माँ संतोषी महिला स्व सहायता समूह),  श्रीमती ऋषि चंद्राकर (स्वास्तिक महिला स्व सहायता समूह) तथा श्रीमती हिरौंद्री निषाद (सद्गुरु कृपा महिला स्व सहायता समूह) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry