पन्ना टाइगर रिजर्व से मिली खुशखबर, नजर आए तीन शावक

मध्य प्रदेश राज्य

पन्ना
 नन्हे मेहमानों के पन्ना टाइगर रिजर्व में आने से प्रबंधन में खुशी का माहौल है, क्योंकि नए साल के मौके पर आने वाले पर्यटकों को भी शावकों के दीदार हो सकेंगे। देश दुनिया में बाघों की बढ़ती आबादी के लिए विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में नए साल के पहले खुशखबरी सामने आई है। राज्य के पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-653 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। पर्यटकों ने हिनौता क्षेत्र में बाघिन को शावकों के साथ चहल कदमी करते हुए देखा और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि नन्हे मेहमानों के रिजर्व में आने से प्रबंधन में खुशी का माहौल है। टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक बृजेंद्र झा ने बताया कि पार्क के मैदानी अमले द्वारा कुछ दिन पहले भी बाघिन को शावकों

के साथ देखा था। अब पर्यटकों ने उसका वीडियो भी बनाया है। बाघिन और उसके तीन शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी नियमित दिनचर्या पूरी कर रहे हैं। इसके साथ ही वन अमला उनकी लगातार निगरानी भी कर रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry