चलीसा महोत्सव के दौरान चकरभाठा स्टेशन में 10 एक्सप्रेस गाडियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा

Spread the love

बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा चकरभाठा में  2 एवं 3 जनवरी को आयोजित सिंधी समुदाय के पवित्र चालीसा महोत्सव में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 एक्सप्रेस गाडियों का अस्थायी ठहराव रायपुर मंडल के चकरभाठा स्टेशन में 2 मिनट के लिए दिया जा रहा है। यह ठहराव केवल 2 एवं 3 जनवरी  को 2 दिनों के लिए दिया जाएगा। रेल प्रशासन के द्वारा  2 एवं 3 जनवरी को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 एक्सप्रेस गाडियों को चकरभाठा स्टेशन में ठहराव दिया गया है।