मां से मिलने आए अधेड़ की नाराज बेटे ने की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव, ऐसे खुला राज

उत्तर प्रदेश राज्य

 वाराणसी 

वाराणसी में सारनाथ के घुरिपुर गांव शुक्रवार की रात आशनाई में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। शव को पूरे दिन घर में छिपाकर रखा गया था। घर की महिला ने ग्राम प्रधान को जानकारी दी। प्रधान की सूचना पर सारनाथ पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर शव कब्जे में लिया। एसीपी सारनाथ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकाश सोनी की हत्या आशनाई में हुई है। घटना में प्रयुक्त रॉड कमरे में बेड के नीचे से बरामद कर लिया गया है।

गांव निवासी मुन्नी देवी के पति राम किशुन का निधन हो चुका है। मुन्नी के यहां मोहनसराय के प्रकाश सोनी (50) का पांच साल से आना जाना था। यह बात मुन्नी के बेटे कृष्णा उर्फ अर्जुन को नागवार लगती थी। कई दिनों के बाद प्रकाश शुक्रवार को मुन्नी देवी के घर आया था। इस दौरान मुर्गा और शराब पार्टी हुई। शराब पीने के दौरान प्रकाश के आने-जाने को लेकर कृष्णा से विवाद हुआ। मारपीट होने लगी। इस बीच कृष्णा ने राड से प्रकाश के सिर के पिछले हिस्से पर मार दिया। 
 
प्रकाश की मौके पर मौत हो गई। आरोपित कृष्णा पांच भाई है। वह चौथे नंबर पर है। घर पर कृष्णा और उसका सबसे छोटा भाई रहते हैं। अन्य भाई बाहर नौकरी करते हैं। घटना के समय मुन्नी का सबसे छोटा बेटा भी घर पर था। शनिवार पूरे दिन जब मुन्नी के घर का दरवाजा नहीं खुला, तब पड़ोसियों को आशंका हुई। पूछताछ शुरू हुई तो मुन्नी ने फोन से प्रधान को सूचना दे दी।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry