यह वर्ष राजनैतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का, नव वर्ष की नई चुनौतियों से निपटने तैयार रहें : डीजीपी सुधीर

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने अपने पूरे महकमें को इस वर्ष नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने आगाह किया है कि इस वर्ष कई नई चुनौतियां सामने आ सकती है। यह वर्ष राजनैतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का रहेगा। दरअसल डीजीपी ने अपने महकमें के अफसरों और जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए एक पत्र लिखा है।

इस पत्र में जहां उन्होंने पिछले साल के काम-काज पर अपने साथियों की पीठथपाई है, वहीं उन्होंने नई चुनौतियों का सामना करने के लिए आगाह किया है। डीजीपी ने इस पत्र में लिखा है कि पूरा महकमा अपनी व्यावसायिक जानकारी को समसामयिक रखेंगे और अपने काम में कुशलता बनाएं रखेंगे। हमारे लिए अपराध नियंत्रण से बड़ा जनहितैषी कोई कार्य नहीं होता है, यह ध्यान रखना होगा। इन सब परिस्थितियों में अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखे।

साल के अंत में होना है विधानसभा चुनाव
माना जा रहा है कि डीजीपी ने इस पत्र के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को इस साल अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सावधान किया है। चुनावी साल में प्रदेश में कई राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके चलते पुलिस महकमे की व्यस्तता और चुनौतियां बढ़ जाएंगी। डीजीपी ने इस पत्र में जहां चुनौतियों को फोकस किया वहीं पुलिस के द्वारा किए गए बेहतर कामों को गिनाते हुए अपने महकमे की सराहना भी की।

उन्होंने  कोरोना महामारी के बाद  मेले और त्यौहारों का जिक्र करते हुए कहा कि सुनियोजित प्रबंधन से इनमें कोई व्यवधान नहीं हुआ। उन्होंने पैदल मार्च और कॉम्बिंग गश्त को लेकर लिखा…शीर्ष से जमीनी स्तर तक हम सब एक सूत्र में बंधे हुए दिखाई दिया। हम एक टीम है, यह अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में सिद्ध होता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry