नई दिल्ली
देश के उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली को थोड़ी राहत जरुर मिली है, लेकिन नये साल की शुरुआत से तापमान में गिरावट की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक भारी कोहरे और शीलहरी की आशंका जताई है।
मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि नए साल के पहले हफ्ते में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ सकता है। खासतौर पर उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। वैसे देश के कई इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं और ठंड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
जानिए अपने राज्य का अनुमान
पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भी ठंड ज्यादा पड़ सकती है। उत्तर-पूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात में घना कोहरा पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान जताया है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले 3- 4 दिनों तक घना कोहरा पड़ने की आशंका है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आने वाले 2 दिनों तक घना कोहरे छाया रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश के लोगों को अगले 24 घंटों तक कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।
बारिश का हाल
उत्तर भारत की बात करें तो ज्यादातर इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। केवल दक्षिण भारत और मध्य भारत के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों में नये साल के पहले महीने तापमान में गिरावट का अनुमान है। यानी ठंड के बढ़ने के आसार है। साथ ही कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति देखी जा सकती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

