‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही डांस के साथ-साथ अपने लुक के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं। लुक की बात करें तो नोरा फतेही व्हाइट डीपनेक ब्लाउज और स्कर्ट में नजर आ रही है, जिस पर मोतियों से वर्क किया हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से नोरा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड लग रही है। एक्ट्रेस के बोल्ड लुक को देखकर फैंस आहें भर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। काम की बात करें तो नोरा को आखिरी बार फिल्म ‘भुज: द प्राइड आफ इंडिया’ में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ नजर आई थी। फिल्म में एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद नोरा ने फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में आइटम नंबर ‘कुसु कुसु’ किया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

