कड़ाके की ठंड का असर, सुबह साढ़े 9.30 बजे से लगेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी

मध्य प्रदेश राज्य

 भोपाल
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों के समय बदलाव किया गया है। नौनिहालों को कोल्ड अटैक से बचाने यह निर्णय लिया गया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के स्कूलों के समय को लेकर प्रभारी मंत्री प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आदेश दिया है। आदेश भोपाल कलेक्टर अवनीश लवानिया को दिया गया है। आदेश में लिखा गया है कि या तो स्कूली बच्चों का अवकाश घोषित किया जाए या फिर स्कूलों का समय बदला जाए।

मंत्री के आदेश के बाद भोपाल के सभी स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी किया है। ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों के लगने के समय में संशोधन के आदेश जारी किए हैं। भोपाल के सभी शासकीय, आशासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी सुबह 9.30 बजे से ही शुरु होंगे। कलेक्टर ने बताया कि सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल सुबह 9.30 बजे से और जिन स्कूलों में 2 शिफ्ट में कक्षाएं लगती हैं वह स्कूल सुबह 9.00 बजे से शुरू होंगे। यह आदेश सभी स्कूलों पर आज से ही लागू होगा।
    
मध्यप्रदेश में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। अब सुबह लगने वाले स्कूल 9.30 के बाद लगेंगे। मध्यप्रदेश के कई जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है। खासकर प्राइमरी स्कूलों का समय बदला गया है। प्रदेश के सागर जिले में 9.30 के बाद प्राइमरी स्कूल लगेंगे। इसी तरह भिंड में प्राइमरी स्कूल खोलने का समय 10.30, सीधी जिले में भी प्राइमरी स्कूलों का समय 10.30 निर्धारित किया गया है। यह नियम प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों में प्रभावशील होगी। विदिशा- कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए समय में परिवर्तन किया है। 4 जनवरी से नर्सरी से 5वीं तक की क्लास सुबह 9.30 बजे से लगेंगी। रीवा- नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10.30 बजे के बाद संचालित की जाएंगी। सागर- सभी स्कूल सुबह 9.30 बजे या उसके बाद से ही संचालित होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry