मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सितारें

मनोरंजन

मुंबई

अंबानी परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल छाया हुआ है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट की सगाई के बाद अब मुकेश अंबानी  के बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी की आलीशान बर्थडे पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता  ने मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में पृथ्वी की शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत और बिजनेस से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड निर्देशन करण जौहर पार्टी में अपने बेटे यश  और बेटी रुही के साथ नजर आए। करण जौहर और अयान मुखर्जी के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पार्टी में शिरकत की। इसके साथ ही क्रिकेट वर्ल्ड से कुणाल पांड्या , पंखुड़ी पांड्या , नताशा और हार्दिक पांड्या अपने बच्चों के साथ इस पार्टी में पहुंचीं। मुकेश अंबानी  और नीता अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की थीम वंडरलैंड थी। बर्थडे सेलिब्रशेन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। करण जौहर जहां ब्लैक जैकेट के साथ ब्लैक जींस के साथ ब्लैक गॉगल्स में कूल लुक में नजर आए। करण के अलावा ब्रह्मास्त्र फेम बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी  भी इस पार्टी में पहुंचे। ब्लैक टी शर्ट के साथ चेक शर्ट में अयान बेहद कूल दिखे। अंबानी परिवार में लगातार जश्न का माहौल बना हुआ है। पहले अनंत अंबानी  और राधिका मर्चेंट की सगाई का शानदार जश्न और अब मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी की लाजवाब बर्थ डे पार्टी। अब अंबानी परिवार के फैंस को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग डे का बेसब्री से इंतजार है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry