‘एवेंजर्स’ स्टार जेरेमी रेनर की हुई सर्जरी, आईसीयू में भर्ती

मनोरंजन

'एवेंजर्स' स्टार जेरेमी रेनर हाल ही घर के बाहर बर्फीले तूफान का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। जेरेमी रेनर को तुरंत ही एयरलिफ्ट कराकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। उनके स्पोक्सपर्सन ने बताया था कि जेरेमी रेनर की हालत अभी गंभीर है। अब जेरेमी रेनर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई है। उनकी सर्जरी हुई है और वह फिलहाल आईसीयू में हैं।

Jeremy Renner के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, उनकी छाती में गंभीर चोट आई है। मेडिकल की भाषा में कहें तो एक्टर को 'ब्लंट चेस्ट ट्रॉमा' हुआ है। इसके अलावा उनकी हड्डियों में भी इंजरी हुई है। स्पोक्सपर्सन ने बताया कि जेरेमी रेनर की 2 जनवरी को सर्जरी की गई। वह अभी आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख में हैं।

जेरेमी रेनर की सर्जरी, हालत गंभीर पर स्थिर
जेरेमी रेनर की स्थिति अभी भी 'गंभीर लेकिन स्थिर' बताई जा रही है। एक्टर के फैंस के साथ-साथ तमाम सिलेब्रिटीज भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, जेरेमी रेनर के दोस्त ने बताया कि एक्टर को जितनी गंभीर चोटें लगी हैं, उनके कारण दो सर्जरी करने की जरूरत होगी। वहीं जेरेमी रेनर का परिवार भी एक्टर को लेकर चिंता में है और पल-पल प्रार्थना कर रहा है। परिवार ने जेरेमी का इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ-साथ फैंस के प्यार और दुआओं के लिए भी आभार जताया है।

अनिल कपूर ने की सलामती की दुआ
वहीं एक्टर अनिल कपूर, जोकि जेरेमी रेनर के अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने भी एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना की है। अनिल कपूर ने ट्वीट किया है, 'जेरेमी रेनर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं।'

ट्वीट के साथ अनिल कपूर ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह जेरेमी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। जेरेमी रेनर और अनिल कपूर ने एक साथ 'मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल' में काम किया था।

इस सीरीज में नजर आएंगे जेरेमी रेनर
जेरेमी रेनर दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने 'एवेंजर्स' सीरीज के अलावा 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज और 'कैप्टन अमेरिका के अलावा 'अमेरिकन हसल' जैसी फिल्मों में काम किया। इस समय जेरेमी रेनर शो Mayor of Kingston में नजर आ आएंगे, जो 15 जनवरी से शुरू हो रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry