रायपुर
राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। सुबह से हो रही हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। शहर से लेकर गांव तक कोहरा छाया हुआ है। ठंड के बीच लोग घर से रेन कोट और छाता लेकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कल भी ऐसा ही कुछ मौसम का रूख रहेगा। बादल छंटने के बाद कड़ाके की ठंड पडऩा तय है। लोग सुबह की बारिश व कोहरे की स्थिति को देखते हुए घर में ही दुबक गए,बाजारों मे सन्नाटा पसरा हुआ है। नौकरीपेशा वाले जरूर नियमित काम के लिए निकले। शहर के कई इलाकों में बारिश के बीच बिजली बंद रहने से भी लोगों को परेशान होना पड़ा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनी है। बुधवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है।
रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के साथ ही साथ ही हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, घना कोहरा के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी इससे ठंड और बढ़ेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

