तमिल सुपरस्टा थलापति विजय के फैंस का इंतजार खत्म हुआ है। विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘वरिसु’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘वरिस’ का ट्रेलर आज यानी 4 जनवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया है। कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुए ‘वरिसु’ के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हमेशा की तरह ही इस बार भी विजय अपने धांसू अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में आगे हिरोइन की एंट्री होती है, जो कई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना होती हैं। फिल्म में रश्मिका लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले करते हुए विजय संग इश्क फरमाते नजर आ रही हैं। विजय और रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं बाद में ट्रेलर में कुछ इमोशनल पार्ट भी दिखाया गया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय के अलावा प्रभु, सरथ कुमार, प्रकाश राज, जयसुधा, श्रीकांत, शाम, योगी बाबू, संगीता और संयुक्ता लीड रोल में हैं। बता दें कि ट्रेलर को लगभग 1.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं ये फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

