भोपाल
प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। आलम ये है आज नौगांव यहां सबसे ठंडा रहा । यहां पर तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा खजुराहो में 2.6 और उमरिया में 4.9 डिग्री तापमान रहा है। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी। इससे मैदानी इलाकों में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक, कई जिलों में कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया है। रीवा, सागर, चंबल और ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों के साथ ही भिंड, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, बैतूल, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा और डिंडोरी में कोहरे के अलर्ट के साथ भिंड, दतिया और ग्वालियर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले एक हफ्ते मौसम ऐसा ही बना रहेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया।
दो से तीन दिनों तक शीतलहर और कोहरा से निजात नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 07-09 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश की संभावना है। सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के निकट हल्की हवाओं और उच्च नमी के जारी रहने के कारण कई क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे के जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले 2-3 दिनों तक घना कोहरा रहेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

