पुतिन के युद्धविराम को उनके ही सैनिकों ने दिखाया अंगूठा, पूर्वी यूक्रेन में बरसाए गोले

दुनिया

यूक्रेन  

यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस पर 36 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की थी लेकिन उनके ही सैनिकों ने उसे नजरअंदाज कर दिया और शुक्रवार को पूर्वी यूक्रेन के युद्धग्रस्त शहरों में ताबड़तोड़ हमले किए।

इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति पुतिन द्वारा घोषित संक्षिप्त युद्धविराम शुक्रवार को सुबह 0900 (GMT) बजे शुरू होना था। यह फरवरी 2022 में मॉस्को के आक्रमण के बाद पहला पूर्ण युद्धविराम होना था लेकिन समाचार एजेंसी AFP के पत्रकारों ने पूर्वी यूक्रेन के सीमावर्ती शहर बखमुत में रूसी संघर्षविराम शुरू होने के समय के बाद गोलाबारी की आवाजें सुनीं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति प्रशासन के उप प्रमुख Kyrylo Tymoshenko ने कहा कि रूसी सेना ने इस दौरान पूर्वी यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर क्रामटोरस्क पर भी हमला किया। यूक्रेन ने ये भी आरोप ल गाया है कि रूस समर्थिक विद्रोहियों ने नागरिक बस्तियों पर भी हमले किए हैं। Kyrylo Tymoshenko ने सोशल मीडिया पर कहा, "कब्जाधारियों ने शहर पर दो बार रॉकेट दागे,एक रिहायशी इमारत को भी निशाना बनाया गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।"

यूक्रेन की तरफ से कहा गया है कि ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के दौरान युद्ध बंद करने का व्लादिमीर पुतिन का आदेश तब आया जब मास्को को युद्ध में सबसे बुरी तरह से जान गंवानी पड़ी और यूक्रेन के सहयोगियों ने कीव की सहायता के लिए बख्तरबंद वाहन और दूसरी पैट्रियट वायु रक्षा बैटरी भेजने का संकल्प लिया।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry