मनोज बाजपेयी का Twitter अकाउंट हुआ हैक

मनोरंजन

मनोज बाजपेयी किसी परिचय के मोहताज नहीं है, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले मनोज बाजपेयी ने अपने फैंस को एक बड़ी जानकारी दी, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. मनोज ने बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बात की जानकारी दी और उनकी आईडी से किए गए किसी भी ट्वीट को गंभीरता से न लेने की सलाह दी. मनोज ने ट्विटर पर आखिरी बार दिल्ली की सर्दी और यहां रहने वाले बेघर लोगों जानवरों की मदद के लिए ट्वीट किया था. ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी देते हुए मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा, ह्यमेरा ट्विटर अकाउंट हो गया है, कृपया मेरे ट्विटर प्रोफाइल से आने वाली किसी चीज से न जुड़ें, जब तक कि अकाउंट को फिर से रिकवर नहीं कर लिया जाता. समाधान के लिए लगातार काम कर रहा हूं. मैं पोस्ट में जानकारी देता रहूंगा.ह्ण उनके इस पोस्ट के बाद अब फैंस भी ट्विटर को टैग कर एक्टर का अकाउंट हैक होने की रिपोर्ट करा रहे हैं. वहीं कुछ उन्हें अकाउंट रिकवर करने की सलाह दे रहे हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry