जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शशिकांता राठौर अपने घर के पास टहल रही थी, इसी दौरान उनको अचानक दिल का दौरा पड़ा। जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शशिकांता राठौर इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान संगठन से जुड़े कड़े फैसले लेने के लिए वे जानी जाती थीं। लगभग 4 दशक तक उन्होंने जिले में कांग्रेस की सक्रिय राजनीति की। शशिकांता राठौर को एक बेहतरीन अधिवक्ता के रूप में भी पहचाना जाता था। अपनी वकालत के दौरान भी वे जनसहायता के लिए हमेशा तत्पर रहीं। राज्य महिला आयोग की सदस्य बनने के पहले से सुश्री राठौर नियमित रूप से परिवार परामर्श केन्द्र में वरिष्ठ सदस्य के रूप में भी सक्रिय रहीं और परिवारों को जोड़ने में उनका अहम योगदान रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

