दुर्ग स्टेशन पर टिकट परीक्षक ने बीमार यात्री की सहायता की

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

रायपुर रेल मंडल में शुक्रवार को यात्री ट्रेन में महिला के बीमार होने की जानकारी मिलने पर टिकट परीक्षक ने तत्काल मेडिकल व्यवस्था करते हुए उन्हे इलाज के लिये अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 12860 गीतांजली एक्सप्रेस से रायगढ़ से दुर्ग आ रही यात्री रानी सलमा उम्र 60 वर्ष प्लेटफार्म नंबर 2 पर सुबह 4:30 बजे पहुंची तो उनकी तबीयत खराब लग रही थी जिसकी सूचना उनके लड़के ने दुर्ग स्टेशन पर कार्यरत दानेश्वर धुर्वे टिकट परीक्षक से संपर्क कर दी एवं उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आन ड्यूटी दानेश्वर धुर्वे टिकट परीक्षक ने 112 पर सूचना दी एवं व्हीलचेयर की सहायता से प्लेटफार्म नंबर 2 से मुख्य द्वार पर रानी सलमा को लाया गया उन्हें एम्बुलेंस द्वारा अग्रिम चिकित्सीय लाभ के लिए भेजा गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry