रायपुर
गरियाबंद जिले के दौरे पर रवाना होने से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चार्च करते हुए कहा कि बड़े पदों पर बैठे हुए लोगों को संविधान के दायरे में रहकर सबको काम करने की जरूरत है। आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल द्वारा अब तक हस्ताक्षर न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आरक्षण 61 प्रतिशत होने वाला है, वहां के राज्यपाल हस्ताक्षर कर दे रहे हैं, यहां राजनीति हो रही है।
छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे गृहमंत्री अमित शाह को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा से धर्मांतरण और सांप्रदायिकता को लेकर राजनीति कर रही है जबकि छत्तीसगढ़ की हमारी सरकार आम लोगों की भलाई के लिए उनकी आमदनी में वृद्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के लिए बेहतर काम कर रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

