हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में 7 विधायक बने मंत्री, विक्रमादित्य सिंह को भी मिली जगह

देश

शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजधानी शिमला में स्थित राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों को शामिल किया गया है। डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
 
मंत्रिमंडल गठन होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया है। मुख्य संसदीय सचिव बनने वालों में दून विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने राम कुमार, अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए संजय अवस्थी, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने आशीष बुटेल, आशीष बुटेल के अलावा कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से सुंदर सिंह ठाकुर, मोहनलाल ब्राक्टा, किशोरी लाल के नाम शामिल हैं।
 

ये हैं टीम सुक्खू के मंत्री
1. सोलन सीट से धनीराम शांडिल

2. ज्वाली सीट से चन्द्र कुमार

3. शीलाई सीट से हर्ष वर्धन चौहान 

4. किन्नौर सीट से जगत सिंह नेगी

5. जुब्बल-कोटखाई सीट से रोहित ठाकुर

6. कसुमपटी सीट से अनिरुद्ध सिंह
 
7. शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह

 
शिमला से बनाए गए तीन मंत्री
सरकार बनाने के करीब एक माह बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सात मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बीच मंत्रिमंडल में शिमला जिले से सबसे ज्यादा 3 मंत्री बनाए गए हैं। जबकि कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, और किन्नौर जिले से एक- एक मंत्री बनाए गए हैं। 
 
विधायक को जन्मदिन पर बड़ा तोहफा
जन्मदिन से पहले पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल को सीएम सुक्खू ने बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि अभी तक आशीष बुटेल डिप्टी स्पीकर की दौड़ में भी शामिल थे। बुटेल 2017 में पहली बार विधायक चुनकर आए थे। आशीष बुटेल कांग्रेस के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवं पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके बृज बिहारी लाल बुटेल के पुत्र हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry