भोपाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मीडिया समन्वयक रहे जुगल किशोर शर्मा को पार्टी का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले को बनाया गया है। जुगल किशारे शर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मीडिया समन्वय की भी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इसके साथ ही हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नरेंद्र सलूजा को भी प्रवक्ता बनाया गया है। कांग्रेस से ही भाजपा के गए ब्रजेश पांडे को भी भाजपा ने पैनलिस्ट बनाया है। इधर बबेल लंबे समय से कमलनाथ का काम देख रहे थे। अब उन्हें मीडिया सलाहकार बनाया गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

