धोखा, बेवफाई और छल को माफ करना मुश्किल होता है: बिपाशा बसु

मनोरंजन

जॉन अब्राहम  और बिपाशा बसु  बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। बॉलीवुड के इस एक्स कपल के रिश्ते की सच्चाई किसी से नहीं छिपी है। दोनों आज भले ही एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते हो लेकिन कभी दोनों ने नौ साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि उनके प्यार के किस्से आज भी बी-टाउन में फेमस है। इन्हीं सब के बीच बिपाशा का एक थ्रोबैक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जॉन अब्राहम से मिले धोखे के बारे में बातें की थीं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में भले ही किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने हिंट देते हुए कहा था, धोखा, बेवफाई और छल को माफ करना मुश्किल होता है। बता दें कि 7 जनवरी को अदाकारा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बिपाशा हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने अपनी शादी के 6 साल बाद बच्ची को दिया जन्म दिया। कपल इन दिनों अपने पैरेंट्स हुड को एन्जॉय कर रहा है। अब बात करते हैं बिपाशा के थ्रोबैक इंटरव्यू के बारे में। रिपोर्ट के अनुसार, जॉन अब्राहम से ब्रेक-अप के बाद बिपाशा ने कहा कि एक्टर की बेवफाई उनके अलग होने की पहली और आखिरी वजह थी। रिपोर्ट के अनुसार, बिपाशा ने कहा था, यह निश्चित रूप से सौहार्दपूर्ण नहीं था और उन्होंने कहा कि वह परित्यक्त महसूस करती हैं और ब्रेकअप को हल्के में नहीं ले सकतीं। उन्होंने जॉन के धोखे की ओर इशारा करते हुए बताया था कि हालांकि कोई ब्रेक-अप एक अच्छा ब्रेक-अप नहीं होता है, समय सब कुछ ठीक कर देता है, जिसमें टूटी हुई दोस्ती भी शामिल है। हालांकि धोखा, बेवफाई और छल आमतौर पर माफ करना मुश्किल होता है, और ऐसे मामलों में, सच्ची दोस्ती संभव नहीं है। अब जॉन अब्राहम की बात करें तो, वह साल 2014 में गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि प्रिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन खास अवसरों पर उन्हें जॉन के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए देखा जाता रहा है। काम की बात करें तो जॉन जल्द ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry