श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 164 रन बनाते ही धोनी से आगे निकलेंगे विराट कोहली, इस मामले में टॉप पर विराजमान हैं

खेल

 नई दिल्ली 

श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। तेंदुलकर ने 1990 से 2012 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 84 मैचों की 80 पारियों में 43.84 के औसत से कुल 3113 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं भारत की ओर से तेंदुलकर इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3000 से ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन ठोके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिलहाल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, लेकिन आज से शुरू हो रही सीरीज में विराट कोहली के पास सुनहरा मौका होगा कि वह धोनी से आगे निकल जाएं।

रोहित को प्लेइंग 11 को लेकर करनी होगी माथापच्ची, इन्हें मिलेगा मौका!

धोनी ने 2005 से 2019 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 67 मैचों की 53 पारियों में 64.40 के दमदार औसत से कुल 2383 रन बनाए हैं। धोनी श्रीलंका के खिलाफ दो शतक और 19 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आठ शतक और 17 अर्धशतक ठोके हैं और अब बात करते हैं विराट कोहली की। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 2008 से 2019 के बीच 2220 वनडे इंटरनेशनल रन बनाए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारत शुरू करेगा वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी

विराट कोहली ने 47 मैचों की 46 पारियों में 60 के औसत से श्रीलंका के खिलाफ ये रन बनाए हैं। विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ आठ शतक जबकि 11 अर्धशतक ठोक चुके हैं। सचिन, धोनी और विराट तीन ही ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2000 से ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन बनाए हैं।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry