उर्फी जावेद एक पॉपुलर हस्ति हैं, वो एक आइकॉन हैं जिन्हें किसी और परिचय की आवश्यकता नहीं है। फैशन में उर्फी के कपड़ों की पसंद अक्सर अटपटी और अजीबोगरीब होती है। उर्फी जावेद अपने ट्रोलर्स को भी कड़ा जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं। यहां तक कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पब्लिक फिगर और बीजेपी नेता चित्रा वाघ को भी उन्होंने अपने बयान से जवाब दिया। महिलाओं के खिलाफ अन्याय को लेकर उर्फी जावेद अक्सर अपनी बात रखती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर तालिबान के अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा और काम पर रोक लगाने के फैसले पर अपना रिएक्शन दिया। गौरतलब है कि अपने कपड़ों को लेकर उर्फी जावेद को जान से मारने तक की धमकी मिलती रहती है और उनके खिलाफ कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। फिर भी उर्फी ने बिना डरे अपनी बात सबके सामने रखी. लोगों का एक बड़ा ग्रुप उर्फी से प्यार करता है, हालांकि कुछ भी हो उर्फी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

