साउथ की फेमस अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म शाकुन्तलम का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, इस इवेंट के दौरान फिल्म की लीड एक्ट्रेस सामंथा खुद वहां पर मौजूद थी और इस दौरान उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल शाकुन्तलम ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह इमोशनल होती हुई दिख रही ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सामंथा की आंखों से आंसू छलकते हुए दिख रहे हैं और वो लगातार खुद को संभालती हुई दिख रही है। बता दें कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मायोसिटिस नामक एक आटोइम्यून नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और कई महीनों बाद वो मीडिया के सामने आई है और शायद यही वजह है जो वो इस तरह इमोशनल हो गई. यशोदा से धमाल मचाने के बाद सामंथा रुथ प्रभु की अगली फिल्म शाकुंतलम है। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में एक्ट्रेस एक राजकुमारी के रोल में नजर आएंगी. इस इवेंट में बीमारी के बावजूद समांथा मौजूद रहीं. शाकुंतलम एक मायथोलॉजिकल फिल्म है, जिसमें समांथा टाइटल कैरेक्टर प्ले कर रही हैं. मगर इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि समांथा फूट-फूटकर रोने लगीं. ऐसे में अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

