राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इंदौर पहुँची

मध्य प्रदेश राज्य

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने किया भावभीना स्वागत

इंदौर

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का देवी अहिल्या विमानतल इंदौर आगमन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंगवस्त्र पहना कर और पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद सुकविता पाटीदार ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त ड़ॉ. पवन शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर टी. इलैया राजा और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry