राजधानी में हवाओं की बदली चाल,ठंड और घने कोहरे से राहत

मध्य प्रदेश राज्य

 भोपाल

राजधानी में हवाओं की बदली चाल से तापमान में मामूली सी बढ़त होने से लोगों को अब घने कोहरे से राहत  मिली है। प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़त मिली है लेकिन सुबह-शाम लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के सर्दी के तेवर नर्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।  अब भी प्रदेश के 10 जिलों में तापमान पांच डिग्री से नीचे बना हुआ है। बैतूल जबलपुर, छतरपुर, रीवा, उमरिया और दतिया में शीतलहर चली।

मौसम विज्ञानियों का कहना है एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने वाला है, जिसके असर से अगले दो दिनों में तापमान में कुछ बढ़त होने से सर्दी से राहत मिल सकती है।  राजधानी में न्यूनतम तापमान रविवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। इसके अतिरिक्त अधिकतर जिलों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।  अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। इसके बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। अगले 36 घंटों में  एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी के उत्तर भारत में प्रवेश करने वाला है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से तापमान में कुछ  बढ़ोतरी होने लगेगी। इससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry