बिलासपुर
संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इसके साथ ही संरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है 7
इसी कड़ी में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान हॉट एक्सल की पहचान तथा असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सर्व संबंधितों को सूचना देकर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले उप स्टेशन अधीक्षक बधवाबारा, श्री के पी गुप्ता, लोको पायलट बिलासपुर, श्री आर के बाजपेयी तथा सहायक लोको पायलट श्री ए के गुप्ता को संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
आज मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने इन तीनों कर्मचारियों को इनकी उत्कृष्ट सराहनीय संरक्षा संबन्धित कार्य की सराहना करते हुये संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनायें भी दी गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर, श्री देवराज सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

