मस्क बनाया संपत्ति गवाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड,अबतक 58.6 बिलियन डॉलर !

बिज़नेस

लॉस एंजेलिस

 टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) को  रिकॉर्ड तोड़ नुकसान हुआ है। संपत्ति घटने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2021 से लेकर अब तक मस्क को लगभग 180 बिलियन डॉलर (लगभग 14,750 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, संपत्ति का यह एक अनुमानित आंकड़ा है। मस्क का कुल घाटा 58.6 बिलियन डॉलर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है, जो 2000 में जापानी तकनीकी निवेशक मासायोशी सोन द्वारा तय किया गया था।

टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट
फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, टेस्ला के शेयरों के खराब प्रदर्शन के कारण एलन मस्क की कुल संपत्ति 2021 में 320 बिलियन डॉलर के शिखर से गिरकर जनवरी 2023 तक 138 बिलियन डॉलर हो गई।  इसके अलावा, मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी  नहीं  रहे। अब मस्क की जगह बर्नार्ड अर्नाल्ट (फ्रांस) दुनिया के नंबर वन अमीर शख्स बन गए हैं।  अर्नाल्ट  लग्जरी गुड्स  कंपनी LVMH (लुई वुइटन मोएट हेनेसी) के संस्थापक हैं, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 190 बिलियन डॉलर है।

ट्वीटर खरीदना पड़ा महंगा!
भले ही मस्क ने इतिहास में किसी भी इंसान से ज्यादा पैसे गंवाए हों, लेकिन वो अब भी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। मस्क के ट्विटर अधिग्रहण और संबंधित विवादों  के कारण बड़े पैमाने पर टेस्ला का स्टॉक पिछले तीन महीनों में टूटा है। मस्क ट्विटर के अपने अधिग्रहण से विचलित हो गए हैं। वे  सोशल मीडिया कंपनी को बचाए रखने के लिए टेस्ला के  शेयर बेच सकते हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry