ग्वालियर
एटीएम कटर गैंग ने मंगलवार रात में ग्वालियर व मुरैना में एटीएम को निशाना बनाया और लाखों की रकम लूट ले गए। गैंग ने ग्वालियर में दो और मुरैना में एक एटीएम काटा है। ग्वालियर के दोनों एटीएम से करीब 50 लाख की रकम लूटने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि अभी संबंधित बैंकों ने स्थति स्पष्ट नहीं की है।
ग्वालियर के शब्द प्रताप आश्रम के पास व मुरार में सुबह लोगों ने एटीएम मशीन देखी तो वे क्षतिग्रस्त थी। तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। दोनों ही एटीएम से 50 लाख से अधिक की राशि चुरा ले जाने की आशंका है। एटीएम काटने में मेवाती गैंग के होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। क्योंकि पहले भी शहर व आसपास के एटीएम काटने में इसी गैंग का हाथ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर मुरैना के जीवाजीगंज के एटीएम को भी गैंग ने निशाना बनाया और काटकर लाखों कीरकम ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात करना शुरू कर दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

