क्या है रूस का यूक्रेन में प्लान, कमांडर को हटाया अब टॉप अफसर को कमान

दुनिया

रूस 

रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी को यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में लड़ रहे सैनिकों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व अधिकारी को हटाए जाने और नए अधिकारी को कमान सौंपे जाने को वर्तमान नेतृत्व के प्रति तथा सैन्य बलों द्वारा अपेक्षित परिणाम हासिल करने में विफलता के प्रति असंतोष के तौर पर देखा जा रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव को यूक्रेन में बलों के एकीकृत समूह का नया कमांडर नियुक्त किया गया है। पूर्व कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन तथा दो अन्य जनरल को जनरल गेरासिमोव के अधीन नियुक्त किया गया है। 

शीर्ष पद पर पुन:नियुक्ति के आदेश रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने दिए हैं लेकिन इसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भी मंजूरी शामिल है। यह इस बात का संकेत देता है कि संघर्ष में सैनिकों की क्षमता के संबंध में व्यापक आलोचना होने के बावजूद राष्ट्रपति को अपने शीर्ष सैन्य प्रमुखों पर  भरोसा है। रक्षा मंत्रालय ने गेरासिमोव की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य यूक्रेन में लड़ रहे विभिन्न बलों के बीच समन्वय में सुधार करना है।

इस बदलाव ने जनरल सर्गेई सुरोविकिन को पदावनत कर दिया है, जिन्हें तीन महीने पहले  अक्टूबर में ही यूक्रेन में युद्ध का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया था। सर्गेई सुरोविकिन को यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर भारी हमलों की जिम्मेदारी दी गई थी।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry