राजधानी में दिन के पारे में गिरावट, शनिवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
 मध्य प्रदेश में शनिवार से कड़ाके की ठंड फिर शुरू हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते शीतलहर से मिली राहत का दौर खत्म होने की संभावना है। राजधानी भोपाल में इसका असर दिखने भी लगा है। राजधानी में गुरुवार को दिन के तापमान में बुधवार के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस का ही असर है। उन्होंने यह भी कहा है कि 14 जनवरी से शीतलहर और कोहरे की फिर शुरुआत हो सकती है।

पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड से राहत मिली है। हालांकि, ग्वालियर-चंबल संभाग में कोहरे का असर ज्यादा है जबकि बुंदेलखंड इलाके में तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 38 शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री या इससे ऊपर रेकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। इसके असर से उत्तर भारत के राज्यों में तेज ठंड पड़ने और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। 14 जनवरी से इसका असर मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिख सकता है। दिन में कोहरा और रात में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

भोपाल में एक जनवरी के 11 दिन बाद बुधवार को रात का तापमान 10 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। गुरुवार को 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और दोपहर में हल्के बादल भी छाए। शहर में रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में इसमें 1.7 डिग्री बढ़ोतरी हुई लेकिन यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। रात की ठंडक में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है। गुरुवार को दिन का तापमान 26.7 डिग्री रहा। बुधवार के मुकाबले इसमें 0.6 डिग्री गिरावट हुई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry