MP में इस बार नहीं होंगी 10वीं-12वीं की ‘प्री-बोर्ड,DPI छात्रों के घर पर भेजेगा प्रश्नपत्र

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

शिक्षा विभाग की लेटलतीफी के कारण इस बार 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम नहीं होंगे। प्री बोर्ड की परीक्षा की जगह स्थानीय स्तर पर प्रश्नपत्र हल कराया जाएगा। सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाएं अभी हाल में समाप्त हुई हैं। चूंकि प्रत्येक वर्ष जनवरी तक 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं ली जाती रही हैं, लेकिन लेटलतीफी के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया है। अब लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) प्रश्नपत्र तैयार कराकर स्कूलों को देगा। जिसे विद्यार्थी घर पर हल करेंगे। स्कूल में शिक्षक उत्तर पुस्तिका जांच कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएंगे। जिन प्रश्नों को विद्यार्थी घर पर हल नहीं कर पाएंगे उनको स्कूल में शिक्षक हल कराएंगे।

बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 18 लाख विद्यार्थी
विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका में लिखने का अभ्यास कर सकेंगे। इस संबंध में डीपीआई जल्द ही आदेश जारी करने जा रहा है। इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होना है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry