सिंगरौली
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा बर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के सौजन्य से 13 जनवरी को रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय परिसर में किया गया। उन्होने बताया कि मेले में एसआईएस सिक्योर्टी सिंगरौली, एलएनटी अहमदाबाद, उत्कर्ष कौशल केन्द्र, एलआईसी, आदित्य बिड़ला कम्पनी शामिल हुई। उन्होने बताया कि मेले में कुल 189 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें पुरूष आवेदनको की सख्या 177 तथा 12 महिला आवेदको का पंजीयन किया गया। रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले उपस्थित कंम्पनियो के द्वारा 161 आवेदको का प्राथमिक चयन किया गया। उक्त अवसर पर प्राचार्य प्रतिनिधि आईटीआई एनके पटेल सहित अशोक त्रिपाठी, संजीव सिंह,सहित कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

