नई दिल्ली
पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा वॉकर की हड्डियों की ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या करने के बाद आरोपी आफताब पूनावाला ने शव को ठिकाने लगाने के बाद आरी से उसकी हड्डियों के टुकड़े-टुकड़े किए थे। आपको बता दें कि पिछले महीने ही डीएनए टेस्ट से इस बात की पुष्टि हुई थी कि महरौली के जंगलों और गुरुग्राम में आफताब पूनावाला को ले जाकर पुलिस ने जो शव के टुकड़े बरामद किए थे, वो श्रद्धा वॉकर के ही थे। गौरतलब है कि आफताब और श्रद्धा एक दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे।
इसके अलावा इस बात की भी पुष्टि हुई है कि आफताब पूनावाला के फ्लैट से जो खून के निशान मिले, वो भी श्रद्धा वॉकर के ही थे। इसके लिए श्रद्धा के पिता का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट किया गया था। आफताब पूनावाला के ऊपर आरोप है कि 18 मई को उसके महरौली स्थित किराए के फ्लैट पर श्रद्धा वॉकर के साथ उसका झगड़ा हुआ और इसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए आफताब ने श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

