बैतूल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, युवाओं को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। हर वर्ग परेशान और भाजपा से नाराज है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन गया है। हमारी सरकार आते ही किसानों और युवाओं को राहत मिलेगी।
कमलनाथ आज बैतूल जिले के आमला के खेड़ली बाजार में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने जिले के मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि यह सीट इस बार कांग्रेस जीतेगी। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता विधानसभा का चुनाव लड़ रहा है, इस मानसिकता के साथ सभी को घर-घर जाना होगा। प्रदेश सरकार की नाकामी और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी एक-एक मतदाता को देना होगी। इस बैठक के बाद उन्होंने यहां पर जनसभा को भी संबोधित किया। सभा में उनके साथ क्षेत्र के तीनों कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे।
बुंदेलखंड पर वर्कआउट शुरू
बुंदेलखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए नाथ अभी से सक्रिय हो गए हैं। वे टीकमगढ़ जाने वाले हैं। इस सीटे की तीनों विधानसभा सीटों टीकमगढ़, पृथ्वीपुर और जतारा पर भाजपा का कब्जा है। यहां भी नाथ मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें विधानसभा चुनाव में किस तरह से काम करना है, उसे बताएंगे। साथ ही वे कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम करेंगे। इसके साथ ही उनकी यहां पर सभा भी होगी। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इस जिले की पृथ्वीपुर सीट जीती थी, लेकिन बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई और उपचुनाव में यहां पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

