रायपुर
मुख्यमंत्री बघेल मकर संक्रांति पर सक्रांति परब तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर तातापानी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वामी आत्मानन्द स्कूल के बच्चों के साथ मांझा थाम कर पतंगबाजी का आनन्द लिया। उन्होंने कहा कि करीब 14 वर्ष बाद मांझा थामा है। पतंग उड़ाने की एक अलग ही अनुभूति होती है। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में चार पाई पर बैठकर तिलकुट और तिल के लड्डू का लुत्फ उठाया। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान के साथ तिलकुट व तिल के लड्डू खाये जाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायकों के साथ फोटो खिंचवाई। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव व सामरी विधायक श्री चिन्तामणी महाराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री वृहस्पत सिंह,अपेक्स बैंक के संचालक श्री अजय बंसल कलेक्टर श्री विजय दयाराम के,पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

