चेन्नई
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु के मौसम को लेकर अलर्ट किया है। आईएमडी का कहना है कि तमिलनाडु के 10 जिलों में तापमान 2-3 डिग्री जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में सुबह के समय कोहरा भी हो सकता है। आईएमडी ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि चेन्नई, कोयम्बटूर, मदुरै, धर्मपुरी, तिरुनेलवेली, कुड्डालोर, तिरुपतूर, तिरुचि, वेल्लोर और तिरुवल्लूर में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
48 घंटों तक छाए रहेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में नीलगिरि और कोयम्बटूर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पोंगल के दौरान चेन्नई और तमिलनाडु के अधिकतर जिलों में तापमान रात के समय सामान्य से नीचे आ सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि 48 घंटे तक चेन्नई और आसपास के जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।
कई इलाकों में बारिश की संभावना
शुक्रवार को मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान नमक्कल में 14 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान करूर में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दरअसल, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी का दौर आज भी जारी रहेगा जिसके कारण कई जगह आज भी शीतलहर जारी रहेगा। वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

