RRR ने दुनिया में फिर लहराया परचम, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

मनोरंजन

  नई दिल्ली

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ये गुड न्यूज शेयर की गई है. ट्वीट में लिखा है- RRR फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई. फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है.

RRR ने इन फिल्मों को पछाड़ा

इस कैटेगरी में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का मुकाबला,  'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना 1985', 'बार्डो', 'फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स', 'क्लोज' और 'डिसीजन टू लीव' जैसी फिल्मों से हुआ. लेकिन इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुअ आरआरआर फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

हाथ में ट्रॉफी लिए दिखे एसएस राजामौली

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एसएस राजामौली का एक वीडियो भी शेयर किया गया है. वीडियो में वो हाथ में ट्रॉफी लिए दिखाई दे रहे हैं. उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ दिख रही है. ये पल ना सिर्फ आरआरआर फिल्म के लिए, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी बेहद खास है.

नाटू-नाटू गाने के लिए मिला अवॉर्ड

इससे पहले भी लॉस एंजिल्स में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR ने इतिहास रचा था. RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता. इस उपलब्धि पर फैंस खुशियां ही मना रहे थे और अब आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंगवेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीतकर कामयाबी का परचम लहरा दिया है.

दो अवॉर्ड किए अपने नाम
जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म 'आरआरआर' ने क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म बनी। साथ ही फिल्म 'नाटू नाटू' के लिए बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड अपनी झोली में डालने में कामयाब रही। क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स के सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी साझा की गई है। ट्विटर पर लिखा गया, ‘आरआरआर, बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म की विजेता, कास्ट और क्रू को बधाई।‘

'नाटू नाटू' के अवॉर्ड जीतने पर एमएम किरवानी की प्रतिक्रिया
'आरआरआर' के ट्विटर हैंडल ने साझा किया कि ’नाटू नाटू ने फिर से जीता , क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड के बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिलने पर हम बेहद खुश हैं।‘ ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें इवेंट में एमएम किरवानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिल्म का गाना यूनिक है और यह फ्रेश है। इस वजह से इसे इतना पसंद किया गया। उन्होंने फिल्म के कोरियोग्राफर, लिरिक्स राइटर, सिंगर्स, प्रोगामर्स और डायरेक्टर का धन्यवाद किया।

एमएम किरवानी को इससे पहले लॉस एंजलिस फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन (LAFCA) में बेस्ट म्यूजिक कोर अवॉर्ड मिला।

ऑस्कर में भी उम्मीदें
'आरआरआर' दो स्वतंत्रता सेनानियों अलूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। इन दोनों किरदारों को राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया। उनके अलावा इसमें अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन भी हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। 'आरआरआर' ऑस्कर नॉमिनेशन की रेस में भी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry