जगदलपुर
प्रगतिशील लेखक संघ जगदलपुर इकाई की एक आवश्यक बैठक लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय के युवोदय अकादमी कक्ष में आज आयोजित कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक मंडल एमए. रहीम, सुभाष पांडे , प्रोफेसर एम. अली, मदन आचार्य को स्थान दिया गया है।
प्रगतिशील लेखक संघ जगदलपुर इकाई के अध्यक्ष जगदीश चंद्र दास को बनाया गया है, वहीं उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर झा, खुदेजा खान, सुषमा झा, सचिव योगेंद्र सिंह राठौर, सह सचिव सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, संगठन सचिव अवध किशोर शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य में योगेंद्र मोतीवाला, राजेश सेठिया मोहम्मद शोएब अंसारी, उर्मिला आचार्य,गायत्री आचार्य, रामेश्वर प्रसाद चंद्रा, वंदना राठौर, कविता बिजोलिया,विमलेंदु शेखर झा, नारायण सिंह बघेल, चमेली नेताम नेताम को बनाया गया है।
प्रगतिशील लेखक संघ जगदलपुर इकाई के अध्यक्ष जगदीश चंद्र दास ने बताया कि 4 एवं 5 फरवरी 2023 को कांकेर में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ का राज्य स्तरिय सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देशभर से प्रगतिशील लेखक एवं कवि शामिल होंगे। जिसमें प्रमुखत: राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण राय, महासचिव सुखदेव सिंह सिरसा, रणेंद्र, राजेंद्र राजन आदि इस सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। जगदलपुर इकाई से भी स्थानीय लेखकों कवियों की भागीदारी इस राज्य स्तरिय सम्मेलन में होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

