लखनवाड़ा
मकर संक्रांति पर्व पर लखनवाड़ा बैनगगां नदी पर प्रति वर्ष विशाल मेला में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर डुबकी लगाई।इस मोके पर हमेशा की तरह शिवसेना द्वारा सिवनी के देवी गीत गायक अशोक अकेला की टीम ने धार्मिक गीतो के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे सिवनी थाना के टी आई महादेव नगोतिया ने गीतो के माध्यम से समाज में फैली बुराईयों को खत्म करने के लिए संदेश दिया।श्री नगोतिया ने गौमाता को बचाने के लिए गीत गाकर लोगों को संदेश दिया।साथ ही शराब जुआ सट्टा जैसी बुराईयों से अपने आप को दूर रहने का संदेश गीतो के माध्यम से किया।इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय ने टी आई नगोतिया के गीतों पर खूब आनंद उठाया।इस मौके पर सिवनी विधायक दिनेश राय ने भी उपस्थित जनसमुदाय को मकर संक्रांति पर्व पर शुभकामनाएं दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

